गढ्ढों में तब्दील हो चुका मार्ग
 |
Shakti Anand |
शक्तिनगर। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग खडि़या तिराहे से रेलवे ओवर ब्रिज तक गड्डे में तब्दील हो गया है। जिससे राहगीरो को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चले कि मुख्य मार्ग पर सैकड़ो की संख्या में हाईवा नीजि परियोजनाओं से मुगलसराय चंदासी मण्डी तक कोयला लोडकर आवागमन करती है। जिससे ओवर ब्रिज के पास हमेशा गाडि़यो का ताता लगा रहता है। रेलवे ओवर ब्रिज ट्रेन जाने के समय बंद होने के कारण गाडि़यों को ब्रेक लगाकर रेल गाडि़यों के जाने का इंतजार करना पड़ता है। लगातार वाहनों के ब्रेक लगाने व रेलवे पटरी होने के कारण बडे-छोटे वाहनों को अपनी गति नियंत्रित करनी पड़ती है। जिससे मार्ग पर गढ्ढों की भरमार सी हो गयी है। वहीं मार्ग का रखकृरखाव करने वाली संस्था इन गढ्ढों को भरनों को भरने की फुरसत नहीं है। जिससे गढ्ढों की गहराई दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि जब गाडि़या ब्रेक लेती है तो धूल के गुब्बार से पूरा वातावरण अंधेरे में तब्दील हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ती है। वहीं दो पहिया वाहनों के चालकों के गिरने पड़ने का सिलसिला आये दिन लगा रहता है। इतना ही गढ्ढे के कारण कई बार गाडि़या पलट चुकी है। बावजूद इसके संबंधित विभाग मौन है जिसके चलते लोगो में दिनोदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है जो कभी भी फूट सकता है। साथ ही आस पास के गॉवो में लोगो का जीना दूभर हो गया है कहने को तो एनजीटी के आदेशो का अनुपालन करने के लिए परियोजनाओं सहित प्रशासन तक आए दिन बैठके कर रोज नई-नई योजनाए बनाते है और चन्द दिनो में अनुपालन होने की घोषणा करता है लेकिन सब अभी तक हवा-हवाई ही साबित हो रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें